शिवपुरी के चर्चित शिवपुरी लॉज प्रकरण में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। लॉज का कार्यालय सील कर बुकिंग रजिस्टर जब्त कर लिया गया है, जबकि 12 जुलाई से लापता 17 वर्षीय नाबालिग की तलाश जारी है। उधर, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले में आरोपी अकरम शाह को मंगलवार को तहसीलदार कोर्ट में पेश होना है। अतिक्रमण मामले में नोटिस जारी प्रभारी तहसीलदार सतनवाड़ा न्यायालय ने अकरम शाह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या अनुपस्थित रहने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। लॉज सील, रजिस्टर और सीसीटीवी जांच के दायरे में सोमवार देर शाम तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा राजस्व और पुलिस टीम के साथ शिवपुरी लॉज पहुंचे। अधिकारियों ने लाज संचालक वीरेंद्र सांड से पूछताछ की, बुकिंग रजिस्टर जब्त किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। फिलहाल लॉज के कार्यालय को सील कर नए यात्रियों के ठहरने पर रोक लगा दी गई है। संचालक का दावा, कार्यकर्ताओं का अलग आरोप शिवपुरी लॉज संचालक वीरेंद्र सांड ने अधिकारियों को बताया कि अकरम शाह ने खुद को विद्युतकर्मी बताया था और वह पिछले करीब 10 दिनों से कॉमन रूम में ठहरा हुआ था। उनका दावा है कि लॉज में कोई लड़की नहीं आई थी। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके पास ऐसे वीडियो हैं, जिनमें नाबालिग लड़की अकरम के साथ लॉज में दिखाई दे रही है। नाबालिग की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई से लापता 17 वर्षीय नाबालिग की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्या था पूरा मामला? शिवपुरी में 12 जुलाई को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ अकरम शाह नामक युवक को एक लॉज से पकड़े जाने के बाद मामला चर्चा में आया। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर हंगामा हुआ और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की, जबकि नाबालिग की तलाश और मामले की जांच जारी है। इसके बाद प्रशासन ने शिवपुरी लॉज का कार्यालय सील कर बुकिंग रजिस्टर जब्त कर लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। वहीं, अकरम शाह को सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार कोर्ट में पेश होने का नोटिस भी जारी किया गया।
Source link
शिवपुरी लॉज सील,नाबालिग की तलाश जारी: बुकिंग रजिस्टर जब्त; अकरम आज तहसीलदार कोर्ट में पेश होगा – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

