Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमूंग खरीदी में देरी को लेकर किसानों में आक्रोश: सिराली में...

मूंग खरीदी में देरी को लेकर किसानों में आक्रोश: सिराली में भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी – Harda News


भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई सिराली ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में बैठक की। बैठक में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के विषय पर चर्चा हुई। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम सिराली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

.

किसान संघ ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकार ने अभी तक मूंग खरीदी के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। न तो पंजीयन प्रक्रिया शुरू हुई है, जिससे किसानों में आक्रोश है।

किसानों को होगा आर्थिक नुकसान किसान संघ ने कहा कि अगर समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं होती है तो किसानों को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। “सरकार स्वयं के द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी किसानों की उपज खरीदना नहीं चाहती जो किसानों के साथ एक बहुत बड़ा छलावा है।” संगठन ने इसे पूरी तरह नकारा है।

कृषि उपज मंडी में बैठक की गई।

आंदोलन की चेतावनी किसान संघ ने प्रशासन को बताया कि अगर जल्द पंजीयन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वे अपनी रीति नीति अनुसार चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

बैठक में भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विजेश मुकाती, उपाध्यक्ष मोहनदास बांके, सुरेश जोशी, तहसील मंत्री जितेंद्र शर्मा, सह मंत्री दिनेश खरवारे, युवा वाहिनी संयोजक नीरज कुशवाह, और अन्य कई ग्रामों के किसान मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments