Friday, May 15, 2026
Homeखेलइंग्लैंड टूर से पहले BCCI का बड़ा फैसला, सबसे पहले इंग्लैंड पहुंच...

इंग्लैंड टूर से पहले BCCI का बड़ा फैसला, सबसे पहले इंग्लैंड पहुंच जाएगा सीनियर प्लेयर


India Squad For England Tour 2025: भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है. इंग्लैंड टूर के लिए पहले ही टीम इंडिया का एलान हो चुका है, जिसमें कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है और ऋषभ पंत को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वैसे तो सीरीज 20 जून से शुरू होगी, लेकिन अब टीम इंडिया का एक सीनियर खिलाड़ी टीम के अन्य सदस्यों से पहले इंग्लैंड रवाना होने वाला है. यहां बात केएल राहुल की हो रही है, जो पहले 6 जून को इंग्लैंड रवाना होने वाले थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल पहले 6 जून को बाकी टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होने वाले थे. राहुल ने BCCI से मांग की थी कि उन्हें 6 जून से शुरू हो रहे इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरे फर्स्ट-क्लास मैच में खेलने का अवसर दिया जाए. उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया गया

केएल राहुल इंग्लैंड टूर के लिए जल्दी तैयारी करना चाहते थे, लेकिन मुंबई और बेंगलुरु का मौसम ठीक ना होने के चलते उन्होंने जल्दी जाने का निर्णय लिया. आपको याद दिला दें कि राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी कुछ ऐसा ही किया था. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले उन्होंने इंडिया ए के लिए मैच खेला था.

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस का शेड्यूल

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस का पहला मैच 30 मई से शुरू हो चुका है. इस मैच में कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल फ्लॉप रहे, लेकिन करुण नायर और सरफराज खान ने दमदार बैटिंग से काफी प्रभावित किया है. दूसरा फर्स्ट-क्लास मैच 6 जून से शुरू होगा, जिसमें शुभमन गिल, साई सुदर्शन और अब केएल राहुल भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

केएल राहुल के पास कीर्तिमान रचने का मौका

केएल राहुल अब तक अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 13 मैचों में 955 रन बना चुके हैं. आगामी सीरीज में 45 रन बनाते ही वो टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 रन पूरे करने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सौरराव गांगुली समेत 16 भारतीय बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

अब तो RCB चैंपियन बन गई समझो! नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ऐसा है रिकॉर्ड; आंकड़े हैरान करने वाले



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments