Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला: चार दोस्तों...

भागलपुर में ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला: चार दोस्तों के साथ बुलेट से मेला देखने गया था, घर से 100 मीटर की दूरी पर वारदात; हत्या की आशंका – Bhagalpur News


भागलपुर में ट्रक ड्राइवर का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटनास्थल से मृतक के घर की दूरी 100 मीटर है। परिजनों ने हत्या के बाद शव से पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव की है।

.

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बॉडी को पेड़ से नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम भी पहुंची है।

मृतक की पहचान उमेश यादव के पुत्र गौरव कुमार(21) के तौर पर हुई है। दूसरे राज्य में रहकर ट्रक चलाता था। दिवाली पर घर आया था। बुधवार रात 9:00 बजे घर से निकला था। चार दोस्तों के साथ बुलेट से झारखंड मेला देखने गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ घरवालों को जानकारी नहीं है।

मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम।

जिस बुलेट से गया था, वो घर पर खड़ी मिली

पिता उमेश यादव ने बताया कि जिस बुलेट से सभी गए थे। वह बुलेट घर पर लगा हुआ है। वो कब लौटा नहीं पता। सुबह ग्रामीणों ने बताया कि बेटे का शव पेड़ से लटका हुआ है। घर पर बुलेट किसने लगाई, यह हमें जानकारी नहीं है। तीन भाइयों में सबसे छोटा थ। ट्रक चलाकर किसी तरह परिवार का का भरण पोषण करता था। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments