Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकली: लोगों से पहले मतदान,...

बेगूसराय में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकली: लोगों से पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प लेने की अपील – Begusarai News


साइकिल पे संडे का जागरूकता अभियान।

साइकिल पे संडे की टीम ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज 575 वें रविवार को मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली। सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू साइकिल रैली चांदनी चौक के रास्ते मल्हीपुर, विष्णुपुर चांद होते हुए सुदी स्थान में खत्म हुई।

.

इस अवसर पर बरौनी के बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि 6 नवंबर को बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव है। जिसमें बेगूसराय के भी सभी सात सीटों पर मतदान होना है। सभी मतदाता निष्पक्ष, निर्भीक और शांति पूर्वक अपना मतदान करें। चुनाव आयोग मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए हर तरह की सुविधा के लिए तैयार है।

पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प लेकर हमें चुनाव में भाग लेना है। टीम के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि जब भी लोकतंत्र का महापर्व आता है, तो साइकिल पर संडे टीम आम मतदाताओं को भी अपने अभियान के उद्देश्य के साथ-साथ वोट डालने के लिए भी जागृत करता रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित बातें रखी

अभियान के सदस्य और देश सेवा में लगे जवान मुकेश कुमार ने कहा कि यह मौका हम सबको मिला है कि बेहतर लोकतंत्र और बेहतर प्रशासन के लिए एक अच्छी सरकार चुनें। मौके पर अभियान के संयोजक अंशु कुमार, कुणाल कुमार, लक्ष्य व अक्षत ने भी मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित बातें रखी।

वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर एफसीआई मैदान में मतदाता जागरूकता के ई-साइकिल रैली व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ सभा के माध्यम से आमजनों को अधिक से अधिक मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई।

इस कार्यक्रम में बीडीओ, बीएलओ, साइकिल पर संडे की टीम व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिम्मेदारी और अधिकार दोनों के रूप में स्वीकारने का आह्वान किया।

इसके अलावा सभी प्रखंडों में जीविका दीदी ने भी गांव-गांव में जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया है। कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने की अपील की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments