सवाई माधोपुर के समीपवर्ती फलोदी क्षेत्र में रणथंभौर टाइगर रिजर्व की वन टीम ने शुक्रवार रात एक और लेपर्ड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। पिछले दो दिनों में यह तीसरा लेपर्ड है, जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग कई दिनों से विशेष निगरानी और रेस्क्यू अभियान चला रहा था। दो दिन में तीसरा लेपर्ड पकड़ा रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि फलोदी क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम विशेष रेस्क्यू और निगरानी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार रात एक और लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इससे पहले भी टीम दो लेपर्ड को पकड़ चुकी है, जिन्हें बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। कई दिनों से चल रही थी निगरानी डीएफओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग पिछले कई दिनों से क्षेत्र में 24 घंटे विशेष निगरानी और सघन गश्त कर रहा था। वन विभाग की टीम ने वैज्ञानिक रणनीति, सतर्कता और धैर्य के साथ अभियान चलाकर लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू किया। ग्रामीणों को मिली राहत वन विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई से फलोदी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है और मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका कम हुई है। इन अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी पूरे अभियान के दौरान सहायक वन संरक्षक (ACF) अजय, रेंज अधिकारी फलोदी राज बहादुर, नाका प्रभारी सुमन, जसकरण और रणथंभौर टाइगर रिजर्व की वन टीम ने लगातार क्षेत्र में निगरानी, ट्रैकिंग और रेस्क्यू अभियान चलाया।
Source link

