Sunday, June 14, 2026
Homeबॉलीवुड'दमदार कहानी चाहिए', 'गदर 3' को लेकर अनिल शर्मा का खुलासा, लौट...

‘दमदार कहानी चाहिए’, ‘गदर 3’ को लेकर अनिल शर्मा का खुलासा, लौट रहा ‘तारा सिंह!


Last Updated:

सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर की सुपरहिट फिल्म’गदर: एक प्रेम कथा’ के 25 साल पूरे होने पर निर्देशक अनिल शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने ‘गदर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अगर सब कुछ प्लान के तहत चलता है तो,अगले साल इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फैंस के गिफ्ट से कम नहीं ये खबर

नई दिल्ली. सनी देओल की ‘गदर’ फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सनी देओल के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के 25 साल पूरे होने पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. उन्होंने ‘गदर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की पूरी संभावना है.

साल 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. रिलीज होते फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी कि फिल्म सीक्वल बनाया गया था. दूसरे पार्ट ने भी गदर काट दिया था. अब फिल्म के तीसरे पार्ट की चर्चा हो रही है.

25 साल पूरे होते ही अनिल शर्मा का बड़ा ऐलान

गदर 2 के बाद अब लोगों की नजरें गदर 3 पर टिकी हैं. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आए थे. दोनों ने ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. खास बात यह है कि यह फिल्म आमिर खान की ‘लगान’ के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स संग हुई बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म के 25 साल पूरे होने के बाद भी लोग फिल्म को भूल नहीं पाए हैं.

  कब शुरू होगी शूटिंग ?

अनिल शर्मा ने दावा किया कि ‘गदर’ को उस वक्त तकरीबन 10 करोड़ लोगों ने थिएटर में देखा था और आज तक किसी फिल्म ने इतने फुटफॉल्स का रिकॉर्ड नहीं बनाया. हद तो तब हुई जब ‘गदर 2’ ने भी इतनी ही बड़ी सफलता हासिल की थी. लेकिन जब उनसे गदर 3 को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘गदर 3’ के लिए मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी का इंतजार है. स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है. अगर सब ठीक रहता है, तो अगले साल फिल्म फ्लॉर पर होगी.

बता दें कि गदर में तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को लोग आज भी मिस करते हैं.दोनों की जोड़ी ने साबित कर दिया था कि इस फिल्म में रोल के लिए न कोई दूसरी हीरो और न को दूसरी हीरोइन इस तरह की एक्टिंग कर पाते.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments