Sunday, June 14, 2026
Homeबॉलीवुडबीड़ी जलाईले गाना गाने वाले ही नहीं थे सुखविंदर सिंह, गुलजार की...

बीड़ी जलाईले गाना गाने वाले ही नहीं थे सुखविंदर सिंह, गुलजार की एक जिद ने ऐसे बदली किस्मत


Last Updated:

गुलजार की एक जिद और बदल गई सुखविंदर सिंह की किस्मत! जानिए कैसे अचानक सुखविंदर सिंह की झोली में आ गिरा फिल्म ‘ओमकारा’ का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना ‘बीड़ी जलाईले’.

Zoom

नई दिल्ली: फिल्म ‘ओमकारा’ का सुपरहिट गाना ‘बीड़ी जलाईले’ आज भी हर पार्टी की जान है. इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुखविंदर यह गाना गाने वाले ही नहीं थे? हाल ही में टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर सुखविंदर ने खुद इस बात का एक मजेदार खुलासा किया है.

सुखविंदर सिंह ने बताया, ‘शुरुआत में मैं ‘बीड़ी जलाईले’ गाने की टीम में शामिल ही नहीं था. मुझे तो फिल्म के एक दूसरे काम के लिए बुलाया गया था. मैं सिर्फ फिल्म का मुख्य थीम सॉन्ग ‘धम-धम धड़म धरैया रे, सबसे बड़े लड़ैया रे, ओमकारा’ की कुछ लाइनें रिकॉर्ड करने आया था. ”

गुलजार की पारखी नजर

सुखविंदर ने आगे बताया, ”जब मैं वहां पहुंचा, तो मशहूर गीतकार गुलजार साहब ने संगीतकार विशाल भारद्वाज से कहा कि क्यों न इस लड़के से नए गाने की कुछ लाइनें गवा कर देखी जाएं. उनका सोचना था कि शायद मेरी आवाज से गाने में कुछ अलग बात आ जाए. इसके बाद मैंने माइक संभाला और गाया— ‘ना गिलाफ, ना लिहाफ, ठंडी हवा भी खिलाफ ससुरी…’. यह सुनते ही सबको इतना मजा आया कि उन्होंने मुझे आगे भी गाने को कहा. मैंने भी पूरे जोश में आकर बाकी की लाइनें रिकॉर्ड कर दीं. ”

अचानक चमकी किस्मत

सिंगर ने मुस्कुराते हुए कहा, ”मेरी आवाज और गाने का अंदाज वहां बैठे सभी लोगों को इतना पसंद आया कि मुझे पूरा गाना ही दे दिया गया. यह सब इतनी जल्दी और अचानक हुआ कि मुझे खुद भी यकीन नहीं हो रहा था. सुखविंदर का यह किस्सा सुनकर शो की जज और मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी तारीफ करते हुए बोलीं, “आपकी आवाज में एक अलग ही जादू है. आप जब भी गाते हैं, सीधा दिल से गाते हैं. ”

विशाल भारद्वाज ने सराहा

श्रेया की बात पर मुहर लगाते हुए विशाल भारद्वाज ने भी सुखविंदर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सुखविंदर ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री को कई कभी न भूलने वाले गाने दिए हैं. उनकी आवाज किसी भी साधारण गाने में जान फूंक सकती है. यह एंटरटेनिंग शो ‘इंडियन आइडल’ हर शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर आता है और इसे सोनी लिव ऐप पर भी देखा जा सकता है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments