Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा अकोदिया, निकाली निशान यात्रा -...

जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा अकोदिया, निकाली निशान यात्रा – Sehore News



.

अकोदिया में जय श्री श्याम के जयकारों की गूंज सुनाई दी। अवसर था श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया के तत्वाधान में निकाली गई श्री श्याम निशान यात्रा का। नगर के मां अन्नपूर्णा मंदिर पर श्याम प्रेमी एकत्रित हुए। वहां मां अन्नपूर्णा को चुनरी अर्पित की गई और निशान पूजन किया गया। इसके बाद श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर ढोल-ढमाकों के साथ जय श्री श्याम के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया।

निशान यात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से शुरू होकर बोलाई रोड स्थित सिध्दीविनायक चौराहा, शिवाजी मार्केट, टप्पा चौराहा, परशुराम चौराहा होते हुए शनिधाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। वहां श्री श्याम प्रभु अकोदिया नरेश को निशान अर्पित कर नगर क्षेत्र में खुशहाली के लिए मंगल कामना की गई।

समिति के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार गेहलोत द्वारा आरती की गई। मंदिर के पुजारी पंडित हेमंत शर्मा द्वारा विधिवत पूजा करवाई गई। आरती के बाद खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। अल सुबह से लेकर देर रात तक बाबा श्याम के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला अध्यक्ष डॉक्टर गहलोत ने बताया कि जब से बाबा खाटू श्याम अकोदिया में विराजे हैं, हर दिन बाबा की अलौकिक छवि के दर्शन करने की भीड़ लगी रहती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments