Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजम्मू कश्मीर के सीएम आज आएंगे अलीगढ़: दिल्ली से गाजियाबाद होते...

जम्मू कश्मीर के सीएम आज आएंगे अलीगढ़: दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए आएंगे, शमशाद मार्केट में परिचित की मृत्यु पर देंगे सांत्वना – Aligarh News



जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला बुधवार को अलीगढ़ आ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जेएंडके के सीएम उमर अब्दुल्ला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शमशाद मार्केट इलाके में एक परिचित के घर जाएंगे।

.

वह यहां पर मरहूम साजिद खान के परिजनों से मिलेंगे और अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगे। जम्मू के सीएम के आने का प्रोग्राम जारी हो चुका है और जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए इंतजाम भी कर दिए हैं। जिससे कि जेएंडके के सीएम को अलीगढ़ में किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रहे।

सड़क मार्ग से पहुंचेंगे अलीगढ़

जेएंडके के सीएम उमर अब्दुल्ला सड़क मार्ग के जरिए अलीगढ़ आएंगे। वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और दिल्ली स्थित निवास से सुबह 9 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनके जारी कार्यक्रम के अनुसार वह गाजियाबा होते हुए अलीगढ़ पहुंचेंगे।

दिल्ली से उनकी गाड़ियां गाजियापुर बॉर्डर और गाजियाबाद होते हुए अलीगढ़ में दाखिल होंगी। यहां वह मृतक के परिवार से मुलाकात करेंगे और लगभग आधे घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद वह तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सड़क मार्ग के जरिए ही उमर अब्दुल्ला दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे।

पहली बार आ रहे हैं अलीगढ़

उमर अब्दुल्ला पहली बार अलीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले वह कभी अलीगढ़ नहीं आए हैं। उनका पहली बार का दौरा भी पूरी तरह से व्यक्तिगत है। जिसमें वह शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगे। इस दौरान वह किसी से मुलाकात भी नहीं करेंगे और अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद दिल्ली की ओर वापस लौटेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments