Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखंडवा में एक घंटे में दो इंच पानी गिरा: प्री-मानसून से...

खंडवा में एक घंटे में दो इंच पानी गिरा: प्री-मानसून से नौतपा का असर खत्म, 10 दिन पहले दस्तक देगा; तापमान में गिरावट दर्ज – Khandwa News



खंडवा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में झमाझम बारिश हुई है। बारिश का असर ऐसा कि महज एक घंटे के भीतर दो इंच पानी गिर गया। इस प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते नौतपा का असर खत्म हो गया है। बारिश रात के सवा 3 बजे से सवा 4 बजे की बीच हुई हैं। वहीं अगले

.

8 से 10 जून के बीच आ सकता है मानसून इस बार मानसून छत्तीसगढ़ से होते हुए मप्र में बालाघाट की ओर से प्रवेश करेगा। खंडवा में बैतूल के रास्ते मानसून आएगा। महाराष्ट्र खासकर मुंबई में 16 दिन पहले मानसून सक्रिय हो चुका है। ऐसे में इस बार जिले में भी 8 से 12 जून तक आने की संभावना है।

पिछले 10 सालों की बात करें तो दूसरी बार मानसून जल्दी आने के आसार है। 2021 में 10 जून को जिले में आया था। जिला कृषि एवं मौसम इकाई के मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार सामान्य रूप से जिले में महाराष्ट्र की ओर से मानसून आता था लेकिन इस बार दक्षिण पूर्वी मप्र से मानसून दस्तक दे सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments