Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारक्रिकेट विवाद में 10 साल के बच्चे की हत्या: बेतिया में...

क्रिकेट विवाद में 10 साल के बच्चे की हत्या: बेतिया में नाबालिग ने चाकू से गोदा, परिवार के साथ आरोपी फरार – Bettiah (West Champaran) News



बेतिया में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में 12 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे की चाकू से हत्या कर दी। दोनों बच्चों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार को केशव ने लड्डू को परसा रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और गन्ने के खेत में ले जाकर चाकू से वार किया।

.

घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की परसा पंचायत स्थित चंवरी सरेह की है। मृतक की पहचान शिवशंकर यादव के बेटे लड्डू कुमार(10) के रूप में हुई है। आरोपी जयप्रकाश सिंह का बेटा केशव सिंह घटना के बाद परिवार के साथ फरार हो गया है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव आरोपित के घर पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विवेक दीप दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने शव देने से इनकार कर दिया और आरोपित समेत उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसडीपीओ विवेक दीप के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

दादा-दादी के साथ रहता था मृतक

लड्डू कुमार चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता तमिलनाडु में काम करते हैं। वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने क्षेत्र में कैंप कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों ही बच्चे नाबालिग हैं। क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने चाकू कूदकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments