Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में 16 वर्षीय नाबालिग 24 घंटे में मिली: अपहरण मामले...

किशनगंज में 16 वर्षीय नाबालिग 24 घंटे में मिली: अपहरण मामले में पुलिस को सफलता, मुख्य आरोपी फरार – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, शहर के धरमगंज निवासी 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बहला-फुसलाकर कर साथ ले जाने का आरोप बाद में परिजनों को पता चला कि तैयबपुर निवासी आदित्य कुमार झा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी को धरमगंज निवासी उसकी नानी और मामा का भी सहयोग मिला है। शिकायत मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से लगातार कार्रवाई करते हुए नाबालिग की तलाश की। इसी क्रम में किशोरी को पोठिया थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद शनिवार को पुलिस ने किशोरी को सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं शुरू की गईं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता सुरक्षित है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस कार्रवाई से परिजनों ने संतोष व्यक्त किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments