Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारकल्याणपुर में रोजगार मेले का आयोजन: 18 से 35 वर्ष आयु...

कल्याणपुर में रोजगार मेले का आयोजन: 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हजारों युवक और युवतियों लिया हिस्सा – Samastipur News



इस मेंले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में बुधवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इस मेले का आयोजन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) समस्तीपुर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत किया गया था।

.

इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। यह मेला कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार भवन मैदान में लगा। सदर एसडीओ दिलीप कुमार, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ शशि रंजन, सीडीपीओ कुमारी उर्वशी और प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

इस आयोजन में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हजारों युवक और युवतियों ने भाग लिया। उपस्थित युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, विभिन्न रोजगार के अवसरों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। रोजगार प्रबंधक रितेश समुख ने बताया कि सैकड़ों पात्र युवा-युवतियों को मार्गदर्शन के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है।

रोजगार मेले में सुबह से ही हजारों की भीड़ उमड़ रही थी। युवाओं को जानकारी देने के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। चयनित पात्र युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments