Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशऑटो ने बाइक को मारी टक्कर,दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: मामूली...

ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर,दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था विवाद; 1 के सिर में गंभीर चोट, ICU में भर्ती – Gwalior News


मारपीट में सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल अजय, जिसे आईसीयू में रखा गया है।

ग्वालियर के चीनौर क्षेत्र के नया गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष ने जानबूझकर दूसरे पक्ष की बाइक में ऑटो से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष

.

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। घटना सोमवार शाम की है। सूचना मिलते ही चीनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे पक्ष से घायल जितेन्द्र और सोनू आदिवासी, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज।

ग्वालियर के चीनौर क्षेत्र के बनवार निवासी अजय जोशी और सुरेश कुशवाह दोनों दोस्त हैं। सोमवार दोपहर दोनों ऑटो में सवार थे। रास्ते में उनकी गिजोर्रा निवासी जितेन्द्र आदिवासी, राजू, सोनू और छोटू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात बढ़ने के बाद जब जितेन्द्र अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर निकल रहा था, तभी अजय और सुरेश ने बनवार पेट्रोल पंप के पास जानबूझकर उनकी बाइक में ऑटो से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेन्द्र और उसके साथी सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

इस हरकत से नाराज होकर जितेन्द्र और उसके साथियों ने अजय और सुरेश पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके जवाब में अजय पक्ष की ओर से भी लाठी-डंडे निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा।

विवाद में ये लोग हुए घायल

  • अजय जोशी (गंभीर सिर की चोट, आईसीयू में भर्ती)
  • जितेन्द्र आदिवासी
  • राजू आदिवासी
  • सोनू आदिवासी

सभी घायलों को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीनौर थाना पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह विवाद आपसी कहासुनी और वाहनों की टक्कर के बाद शुरू हुआ। घायलों का इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

ग्वालियर में सोमवार रात को बदमाशों ने पुरानी रंजिश में दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला सिकरवार नाम के शख्स को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी कल्लू उर्फ पवन श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments