अभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सीतापुर में मंगलवार की सुबह मौसम ने करवट ली। काले बादलों और तेज हवाओं के साथ शुरुआत हुई। सुबह में करीब 20 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सामान्य दिनों में सुबह का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। मंगलवार को यह घटकर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया।
बारिश के बाद की दो तस्वीरें देखिए…


बादल छाए रहेंगे विशेषज्ञों के मुताबिक, स्थानीय दबाव के कारण हुई इस हल्की वर्षा के बाद आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। उन्हें उम्मीद है कि खेतों की नमी बनी रहेगी।
उमस से परेशान थे लोग पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को इस बदले मौसम से राहत मिली। कई जगहों पर बच्चे बारिश में खेलते नजर आए। मौसम के इस बदलाव ने शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत प्रदान की है।

