उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के डंडी गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों द्वारा की गई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा के चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा की यह हालत देखी, तो उनमें भारी नाराजगी व्याप्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा का सुधार कार्य कराया, जिसके बाद गांव में सामान्य स्थिति बहाल हुई। मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source link
उमरिया के डंडी गांव में आंबेडकर प्रतिमा का अपमान: असामाजिक तत्वों पर मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस – Umaria News
RELATED ARTICLES

