उज्जैन शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कोचिंग पढ़ने आए छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच बेल्ट, लात और घूंसों से जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर छात्रों के बीच जमकर मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कुछ छात्र मुंह बांधकर मौके पर पहुंचे और एक छात्र को खींचकर मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने के लिए दूसरे छात्र भी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच बेल्ट, लात और घूंसों से काफी देर तक मारपीट होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो आया सामने घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में छात्रों के दो गुटों के बीच सड़क पर खुलेआम मारपीट होती दिखाई दे रही है। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे छात्रों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैं। विवाद की वजह तलाश रही पुलिस कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्रों और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
उज्जैन में कोचिंग छात्रों के दो गुटों में मारपीट: बीच सड़क चले बेल्ट और लात-घूंसे, पुलिस ने पकड़ा – Morena News
RELATED ARTICLES

