सिंगरौली जिले में कमलेश गुर्जर नामक एक युवक का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस इंस्टाग्राम रील में एक भोजपुरी गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं: ‘आज जेल होगी, कल बेल होगी और उसके बाद फिर वही खेल चालू रहेगा।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। हालांकि गुरुवार दोपहर यूजर ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। पुलिस ने पूरे मामले पर एक्शन लेने की बात कही है। यह विवादित रील कमलेश गुर्जर से जुड़े एक हाईवा ट्रक मामले के बाद सामने आई है। बरगवां पुलिस ने नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से सड़क जाम करने के आरोप में एक हाईवा ट्रक जब्त किया था। पुलिस ने इस ट्रक को न्यायालय में पेश किया था, जिसने सुनवाई के बाद उसे छोड़ने का आदेश दिया। एक यूजर बृजेश शुक्ला ने लिखा कि अपराधी अपराध कर के अगर इस तरह से रील बनते है तो इससे यही साबित होता है कि कानून और पुलिस का भय नहीं है। इसी तरह एक दूसरे यूजर ने अमित कुमार ने लिखा कि इस तरह से तो अराजकता आएगी। न्यायालय के इस आदेश के तुरंत बाद कमलेश गुर्जर द्वारा जारी की गई यह रील अब विवाद का मुख्य कारण बन गई है। रील में इस्तेमाल किए गए गाने के बोल और उसके निहितार्थ को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग इसे कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को सीधी चुनौती मान रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रील की सामग्री की जांच की जाएगी या नहीं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ता ऐसे वीडियो पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यदि जांच में रील की सामग्री कानून व्यवस्था के प्रति आपत्तिजनक पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसियां नियमानुसार कार्रवाई कर सकती हैं।
Source link
भोजपुरी गाने में कानून व्यवस्था पर सवाल: सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, यूजर बोले- अराजकता आएगी – Singrauli News
RELATED ARTICLES

