Saturday, July 18, 2026
Homeफूडआलू हरा हो जाए तो क्या करें? खाने के लिए सेफ या...

आलू हरा हो जाए तो क्या करें? खाने के लिए सेफ या सेहत के लिए जहर, जानें सेवन का सही तरीका


Last Updated:

Is It Safe To Eat Potatoes With Green Patches: आलू बहुत ही कॉमन सब्जी है, लेकिन इसे खाने से आप अस्पताल भी पहुंच सकते हैं. दरअसल, इसकी वजह आलू पर नजर आने वाले हरे निशान है, जिन्हें ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. यहां जानिए इसके पीछे का कारण और स्टोर करने का सही तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आलू किचन की बहुत ही कॉमन सब्जी है. सब्जी से लेकर पराठा, टिक्की, स्नैक्स जैसे कई व्यंजनों के रूप में इसका इस्तेमाल लगभग रोज घरों में किया जाता है. लेकिन इसे बनाने से पहले अच्छी तरह से जांच लेना जरूरी है. सिर्फ सड़े-गले या कीड़े लगे हिस्से को काटकर अलग कर देना आलू को खाने के लिए सुरक्षित नहीं बनाता है. यदि इस पर हरे निशान भी दिख रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें.

दरअसल, आलू का हरा होना सिर्फ रंग बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसके अंदर होने वाले कुछ रासायनिक बदलावों का संकेत भी हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हरे आलू का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आलू हरे क्यों होते हैं, इन्हें खाना चाहिए या नहीं और इन्हें सही तरीके से स्टोर कैसे किया जाए.

आलू हरे क्यों हो जाते हैं?
जब आलू लंबे समय तक धूप या तेज रोशनी के संपर्क में रहते हैं, तो उनकी सतह पर क्लोरोफिल बनने लगता है. इसी वजह से आलू का रंग हरा दिखाई देने लगता है. क्लोरोफिल खुद नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि आलू में सोलानिन नामक एक विषैला तत्व भी बढ़ सकता है. इस टॉक्सिन की खासबात ये है कि इसे हीट से खत्म नहीं किया जा सकता है. अगर शरीर में इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो ये आपके ब्रेन और नर्वस सिस्टम के सिग्नल्स को ब्लॉक कर सकता है.

क्या हरे आलू खा सकते हैं?
अगर आलू का केवल छोटा हिस्सा हरा हुआ है, तो उसके छिलके और हरे हिस्से को अच्छी तरह काटकर हटाया जा सकता है. इसके बाद बचे हुए हिस्से का इस्तेमाल मैश्ड आलू, फ्राई या अन्य व्यंजनों में किया जा सकता है. हालांकि यूएस की अथॉरिटी नेशनल कैपिटल पॉइजन सेंटर ने वॉर्निंग जारी करी कि आलू ज्यादा हरा हो गया है या उसका स्वाद और गंध असामान्य लग रही है, तो उसे फेंक देना ही सुरक्षित विकल्प है.

आलू को हरा होने से कैसे बचाएं?
आलू को हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें. इन्हें धूप या तेज रोशनी से दूर रखना चाहिए. स्टोर करते समय ऐसे बैग का इस्तेमाल करें जिसमें हवा का आवागमन हो सके. आलू को फ्रिज में रखने से बचें, क्योंकि ठंडे तापमान में उनका स्टार्च शुगर में बदलने लगता है, जिससे स्वाद और बनावट प्रभावित हो सकती है. साथ ही आलू को प्याज के साथ भी नहीं रखना चाहिए. सही तरीके से स्टोर करने पर आलू लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments