Friday, July 17, 2026
Homeफूडबारिश में पकौड़ों की जगह खाएं बेसन का चीला, मिनटों में तैयार...

बारिश में पकौड़ों की जगह खाएं बेसन का चीला, मिनटों में तैयार होगा हेल्दी और टेस्टी नाश्ता


Last Updated:

रसोईया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बेसन का चीला सुबह के नाश्ते के लिए सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी में से एक है. बेसन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा डिश मानी जाती है.

बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े और समोसे खाने का मन करता है, लेकिन रोज़ाना तली-भुनी चीज़ें खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. खासकर मानसून में पाचन तंत्र अपेक्षाकृत धीमा हो जाता है. ऐसे में अगर आप स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन चाहते हैं, तो बेसन का चीला एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह कम समय में तैयार होने वाला, हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता है.

रसोईया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बेसन का चीला सुबह के नाश्ते के लिए सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी में से एक है. बेसन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा डिश मानी जाती है.इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में जरूरत के अनुसार बेसन लें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए एक स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल में गुठलियां न रहें और उसकी कंसिस्टेंसी न ज्यादा पतली हो और न ही बहुत गाढ़ी है.

मिनटों में बनाएं कुरकुरा बेसन का चीला
अब एक नॉनस्टिक तवा या पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें. फिर एक कलछी की मदद से बेसन का घोल तवे के बीच में डालें और गोल आकार में फैला दें. चीले को एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी थोड़ा तेल लगाते हुए अच्छी तरह सेक लें. दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने पर चीले को प्लेट में निकाल लें.प्रियंका सिंह के मुताबिक, हरी मिर्च चीले के स्वाद को. चटपटा बना देती है। हालांकि, जो लोग तीखा पसंद नहीं करते या बच्चों के लिए बना रहे हैं. वे बिना हरी मिर्च के भी इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. बेसन के चीले को हरे धनिए की चटनी, टमाटर सॉस या ताजे दही के साथ परोसें. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है.अगर आप रोज़ के नाश्ते में कुछ नया, झटपट बनने वाला और हेल्दी विकल्प शामिल करना चाहते हैं, तो बेसन का चीला बेहतरीन चुनाव है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments