Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश130 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला रोड रोलर: रीवा में ‘नो नॉइज...

130 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला रोड रोलर: रीवा में ‘नो नॉइज पॉल्यूशन’ का संदेश; तेज आवाज करने वाले वाहनों पर कार्रवाई – Rewa News




रीवा में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 मॉडिफाइड साइलेंसरों को सरेआम रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण रोकने का संदेश दिया। यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा और सूबेदार अखिलेश कुशवाह ने बताया कि शहर में लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए हैं। जांच के दौरान जब्त किए गए करीब 130 साइलेंसरों को शनिवार को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया, ताकि लोगों के बीच यह स्पष्ट संदेश जाए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सूबेदार अखिलेश कुशवाह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि युवाओं को जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि हम आम जनता के बीच ‘नो नॉइज पॉल्यूशन’ का संदेश देना चाहते हैं। युवा अपनी गाड़ियों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों से निकलने वाली तेज और पटाखों जैसी आवाजें आम नागरिकों, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। लगातार तेज शोर से मानसिक तनाव, सुनने की क्षमता पर असर और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त करने के साथ वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई है और नियमानुसार जुर्माना वसूला गया है। रीवा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments