Last Updated:
Mushroom Achar Recipe: जहानाबाद में डॉली कुमारी मशरूम का अचार बनाती हैं. वह बटन मशरूम से 2 दिन में तैयार होने वाला यह अचार स्वादिष्ट तैयार कर देती हैं. इसके साथ ही पैकिंग कर दूसरे शहरों में भेजती हैं. आइये जानते हैं उनके अचार की असान रेसिपी.
जहानाबाद: भारतीय किचन में अचार, खान पान का अहम हिस्सा है. देश के अलग -अलग इलाकों में अलग -अलग प्रकार का अचार खाने को मिल सकता है. बिहार की बात करें तो यहां हर प्रकार के अचार आपको खाने को मिल जाते हैं, जिसमें आम का अचार, नींबू का अचार, मिर्च का अचार के साथ अन्य कई तरह के अचार शामिल हैं. हालांकि, मशरूम का अचार का स्वाद आपके चखा है? अगर स्वाद लिया है तो कैसा लगता है? अगर नहीं तो चलिए फिर जानते हैं, मशरूम अचार बनाने की सही और आसान रेसिपी.
जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड स्थित सर्वसिद्धांता FPO में कई महिलाएं अलग -अलग उत्पाद बनाती हैं. वहां कुछ महिलाएं मशरूम का अचार बनाने का कार्य करती हैं. मशरूम का अचार कैसे तैयार होता है, वहां कार्य कर रहीं डॉली से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. आइये डॉली से जानते हैं मशरूम के अचार की रेसिपी.
जानें कैसे बनता है मशरूम का अचार
डॉली का कहना है कि सबसे पहले तो मशरूम का चयन जरूरी है. बाजार में कई तरह के मशरूम मिलते हैं, लेकिन बटन मशरूम का अचार सबसे अच्छा लगता है. बटन मशरूम घर ले आएं, उसे फिर किसी बर्तन में पानी डालकर उबाल लेंगे. उसके बाद मशरूम को छोटे -छोटे टुकड़ों में कट करना है. ऐसा करने के बाद थोड़ी देर तक पंखे की हवा में ठंडा होने के लिए छोड़ देना है. करीब 30 मिनट बाद एक गड्ढानुमा बर्तन में रखकर मशरूम अचार को कुछ मसालों के साथ मिक्स करेंगे. हल्दी और नमक डालकर एक दिन धूप में छोड़ना होता है. जब कड़ी धूप लगती है तो फिर अब मशरूम में मसाला मिलाएंगे.
2 दिन में तैयार होगा अचार
डॉली आगे बताती हैं कि इस प्रकार से मशरूम का अचार 2 दिन में तैयार हो जाता है. हम यही सलाह देंगे कि बटन मशरूम का अचार सबसे अच्छा होता है. वैसे डॉली कुमारी, कई सालों से मशरूम का अचार बनाने का कार्य कर रही हैं. वह अलग -अलग प्रकार के अचार तैयार करती हैं. अब मशरूम का अचार भी बना रही हैं और बाजार तक अचार तैयार कर पहुंचा रही हैं. मशरूम का अचार अन्य अचार से काफी स्वादिष्ट होता है. अलग- अलग डिब्बे में पैक कर बाजार में सप्लाई कर कमाई भी कर रही हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

