Saturday, June 27, 2026
Homeटेक्नोलॉजीTRAI की नई रिपोर्ट में Airtel और Jio का दबदबा, मई के...

TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel और Jio का दबदबा, मई के महीने में जोड़े लाखों यूजर्स


TRAI ने मई महीने का टेलीकॉम डेटा शेयर किया है। मई में टेलीकॉम कंपनियों खास तौर पर Airtel और Jio ने एक बार फिर से लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वहीं, लंबे समय के बाद Vodafone Idea के भी यूजर्स मई में बढ़ें हैं। मई में भारत में मोबाइल यूजर्स की कुल संख्यां बढ़कर 134.31 करोड़ के पार पहुंच गई है। मई में भारत में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्यां में 5 मिलियन यानी 50 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Airtel और Jio का जलवा

TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में एयरटेल ने कुल 29,26,907 यानी 29.26 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वहीं, Jio के यूजर्स की संख्यां भी 21,54,468 यानी 21.54 लाख बढ़ी है।  लंबे समय के बाद Vodafone Idea के यूजर्स भी मई में बढ़े हैं। 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद कंपनी के यूजर्स में भी 1,21,259 यानी 1.21 लाख की बढ़ोतरी हुई है। मई में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स की संख्यां 1,04,660 यानी 1.04 लाख कम हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत संचार निगम लिमिटेड को मई में भारी नुकसान हुआ है।

मई की रिपोर्ट के बाद मोबाइल यूजर्स के मार्केट शेयर की बात करें तो भारतीय टेलीकॉम मार्केट में Jio का मार्केट शेयर 39.27% तक पहुंच गया है। वहीं, एयरटेल का मार्केट शेयर भी तेजी से बढ़कर 37.80% तक पहुंच गया है। तीसरी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea का मार्केट शेयर मई में 15.56% हो गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का मार्केट शेयर मई में 7.28% का रहा है। प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर का कुल मार्केट शेयर 92.71% हो गया है।

यहां देखें रिपोर्ट

Airtel के सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स

मई में Airtel ने यूजर्स की संख्यां में 0.61% का ग्रोथ दर्ज किया है। वहीं, Reliance Jio की यूजर्स की संख्यां में 0.43% का ग्रोथ हुआ है। वोडाफोन आइडिया के यूजर्स में भी मई में 0.06% का ग्रोथ दर्ज किया गया है। एक्टिव सब्सक्राइबर्स के मामले में एयरटेल का दबदबा जारी है। कंपनी के पास कुल 480.33 मिलियन यानी 48 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं। एयरटेल के पास 99.28% एक्टिव सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं।

Jio के कुल एक्टिव मोबाइल यूजर्स की संख्यां 495.56 मिलियन यानी 49.55 लाख है। कंपनी के पास 98.83% एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं। Vodafone Idea के कुल एक्टिव यूजर्स की संख्यां 167.69 मिलियन यानी 16.76 करोड़ हैं। वोडाफोन के पास 84.41% एक्टिव यूजर्स हैं। BSNL के पास महज 57.91 मिलियन यानी 5.79 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। सरकारी कंपनी के पास महज 55.85% एक्टिव यूजर्स हैं।

यह भी पढ़ें – BSNL का सस्ता प्लान, पूरे महीने मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments