Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनेता प्रतिपक्ष बोले-बिहार चुनाव के लिए जातिगत जनगणना की बात: खंडवा...

नेता प्रतिपक्ष बोले-बिहार चुनाव के लिए जातिगत जनगणना की बात: खंडवा में कांग्रेस नेताओं से मिले उमंग सिंघार; जर्जर ओवरब्रिज का निरीक्षण किया – Khandwa News



मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को खंडवा पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और इसके बाद बुरहानपुर के धुलकोट में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भाग लिया। खंडवा में सिंघार ने मीडिया से बातचीत में जातिगत जनगणना को

.

बोले- बिहार चुनाव के लिए हो रही जातिगत जनगणना की बात

उन्होंने कहा, “क्या बिहार चुनाव या राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाए जाने के कारण जातिगत जनगणना की बात हो रही है? बीजेपी मुद्दा छीनना चाहती है।” उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत जनगणना, परिसीमन और महिला आरक्षण पर स्पष्ट निर्देश की मांग की।

रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया

इसी दौरान सिंघार ने खंडवा के एकमात्र रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। जर्जर स्थिति और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने चिंता जताई कि हजारों नागरिक, स्कूली बच्चे और अधिकारी रोजाना जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजर रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर भी उपस्थित रहे। राठौर ने बताया कि जिस तरह भोपाल में ब्रिज को 90 डिग्री मोड़ दिया गया, वैसा ही हाल खंडवा की तीन पुलिया योजना का ना हो जाए, जो पिछले 8 वर्षों से अधूरी पड़ी है।

विधानसभा में उठाएंगे तीन पुलिया निर्माण का चर्चा

इस पर सिंगार ने कहा कि यह सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जनता की जिंदगी और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री और कमिश्नर-कलेक्टर से चर्चा करेंगे, तीन पुलिया निर्माण कार्य को गति दिलवाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो विधानसभा में प्रश्न उठाकर इसे उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments