Thursday, May 7, 2026
Homeबॉलीवुडमहमूद की इस हिरोइन को राजेश खन्ना कहते थे दीदी, इनसे खौफ...

महमूद की इस हिरोइन को राजेश खन्ना कहते थे दीदी, इनसे खौफ खाते थे काका, करते थे प्लीज प्लीज


Last Updated:

Amitabh Bachchan Lead Actress: y70 के दशक की खूबसूरत हसीना, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, धर्मेंद्र और अनिल कपूर समेत हर स्टार के साथ ब्लॉकबस्टर दे चुकी. अमिताभ बच्चन की तो ये लीड हीरोइन बनी थी. खुद राजेश खन्ना भी इस एक्ट्रेस से खौफ खाते थे. यकीनन नहीं बता पाएंगे नाम.

जितेंद्र संग ब्लॉकबस्टर दे चुकीं वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अरुणा ईरानी हैं. एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि अपनी फिल्म में लेने के लिए राजेश खन्ना के पीछे सभी प्रोड्यूसर्स लगे रहते थे. इस वजह से उन्हें फिल्मों के चुनाव में परेशानी होती थी जिससे बचने के लिए वो ड्रॉ करवाते थे.

mehmood aruna irani film

दरअसल, अरुणा ईरानी ने हाल ही में लहरें को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि खुद राजेश खन्ना भी उनसे खौफ खाया करते थे.

अपने इंटरव्यू में अरुणा ने बताया था कि राजेश जी मुझको बहन बोलते थे.वो मुझको कहते थे कि तुम सबकी खिंचाई करती हो, मेरी खिंचाई मत करना. मैं कहती थी कि क्या बात कर रहे हो आप मैं आपकी खिंचाई करूंगी. हमेशा वो भी मुझे बहुत लाइक करते थे.

मैंने एक वक्त जो उनका देखा बहुत अच्छा. हम लोग एक फिल्म में शूट कर रहे थे, जिसमें नीतू थी और भी कई लोग सेट पर थे. कई प्रोड्यूसर उन्हें साइन करने आते थे. वह टिकट डालकर चूज करते थे कि किसकी फिल्म करेंगे.

उन्होंने उस दौरान एक प्रोड्यूसर को हामी दी तो, सेट पर मिठाई बांटी गई थी. उनका ऐसा स्टारडम होता था.मैं हमेशा उनको सेड्यूस ही करती दिखती थीं. क्योंकि मुझे वैंप के ही रोल मिलते थे और ज्यादातर मुझे उन पर गिरना होता था.

अपने डांसिंग, मां के रोल, बहन के रोल, वैंप हर तरह के रोल निभाए हैं. आपको कैसा लगता है. मुझे खुशी होती है कि मुझे हर तरह का काम करने काम मौका मिला. सभी को हर तरह के रोल निभाने का चांस नहीं मिलता.

जानी मानी एक्ट्रेस अरुणा हीरोइन बनने का सपना लेकर इंडस्ट्री में आई थीं. लेकिन इंडस्ट्री में विलेन बनकर पहचान बना पाई. जितेंद्र संग तो उन्होंने साल 1971 में ‘कारवां’ में काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.इस फिल्म के शोले से भी ज्यादा टिकट बिके थे. चीन में तो फिल्म ने धमाका ही कर दिया था.

homeentertainment

महमूद की इस हिरोइन को राजेश खन्ना कहते थे दीदी, इनसे खौफ खाते थे काका



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments