Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबिहारशेखपुरा में तेज हवा के साथ बारिश,ढाई डिग्री गिरा टेंपरेचर: अधिकतम...

शेखपुरा में तेज हवा के साथ बारिश,ढाई डिग्री गिरा टेंपरेचर: अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज,घंटों बिजली आपूर्ति बाधित – Sheikhpura News




शेखपुरा में पिछले एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस गिरकर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस बारिश से खेती-किसानी से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है, जो मानसून का इंतजार कर रहे थे। बारिश के अभाव में रुके हुए धान के बिचड़े डालने और अरहर व मक्का जैसी शारदीय फसलों की बुवाई के कार्य अब शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने बारिश के दौरान वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रहने की सलाह दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments