Friday, July 17, 2026
Homeफूडबारिश में कॉर्न पकोड़े खाने का मजा होगा दोगुना, बैटर से लेकर...

बारिश में कॉर्न पकोड़े खाने का मजा होगा दोगुना, बैटर से लेकर तलने तक की ट्रिक


Crispy Corn Pakoda Recipe: बारिश की पहली फुहार पड़ते ही सबसे पहले जिस चीज़ का ख्याल आता है, वह है गर्मागर्म चाय और उसके साथ कोई कुरकुरा नाश्ता. यही वजह है कि मानसून के मौसम में पकोड़ों की मांग हर घर में बढ़ जाती है, अगर इस बार आप आलू, प्याज या पालक के पकोड़े छोड़कर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ताजे स्वीट कॉर्न से बने कॉर्न पकोड़े एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इनका स्वाद हल्का मीठा, बाहर से बेहद कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही तैयार किया जा सकता है.

बेसन, चावल का आटा और ताजे मक्के का सही मेल इन पकोड़ों को अलग पहचान देता है. शाम की चाय, मेहमानों की आवभगत या बच्चों के टिफिन के लिए भी यह रेसिपी शानदार साबित हो सकती है, अगर आप चाहते हैं कि हर बाइट में मक्के का असली स्वाद और जबरदस्त क्रंच महसूस हो, तो बैटर तैयार करने और तलने के कुछ आसान तरीकों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट कॉर्न पकोड़ा रेसिपी के बारे में.

कॉर्न पकोड़ा क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?
बरसात के मौसम में बाजार में ताजा स्वीट कॉर्न आसानी से मिल जाता है. यही कारण है कि इन दिनों कॉर्न से बनने वाली रेसिपी काफी पसंद की जा रही हैं. कॉर्न पकोड़े स्वाद के साथ टेक्सचर का भी शानदार मेल देते हैं. बाहर से सुनहरे और कुरकुरे, जबकि अंदर से रसदार मक्के के दाने हर निवाले को खास बना देते हैं. चाय के साथ यह स्नैक जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही जल्दी तैयार भी हो जाता है, अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं, तो यह रेसिपी कुछ ही मिनटों में बन सकती है.

कॉर्न पकोड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
करीब चार लोगों के लिए आपको चाहिए-
1. 1½ कप ताजे स्वीट कॉर्न के दाने
2. ¾ कप बेसन
3. 1¼ कप चावल का आटा
4. 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक
5. 2 बारीक कटी हरी मिर्च
6. ½ कप बारीक कटा हरा धनिया
7. 1½ छोटी चम्मच अजवाइन
8. स्वादानुसार नमक
9. तलने के लिए तेल

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कॉर्न पकोड़ा बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: कॉर्न तैयार करें
सबसे पहले आधे स्वीट कॉर्न को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. इसे पूरी तरह पेस्ट नहीं बनाना है. अब इसे बाकी साबुत कॉर्न के साथ एक बड़े बाउल में मिला दें. इससे पकोड़ों में कॉर्न का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर मिलेगा.

स्टेप 2: गाढ़ा बैटर बनाएं
अब बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन और नमक डालें. जरूरत के अनुसार केवल एक या दो चम्मच पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं. बैटर गाढ़ा होना चाहिए ताकि तलते समय पकोड़े फैलें नहीं.

स्टेप 3: सही तापमान पर तलें
एक गहरे पैन में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब मिश्रण को चम्मच की मदद से धीरे-धीरे तेल में डालें. एक साथ बहुत सारे पकोड़े डालने से बचें, वरना उनका कुरकुरापन कम हो सकता है.

स्टेप 4: सुनहरा होने तक पकाएं
पकोड़ों को मध्यम आंच पर तब तक तलें, जब तक वे चारों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं. इसके बाद उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अब इन्हें हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ गर्मागर्म परोसें.

कुरकुरे पकोड़े बनाने के आसान टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि पकोड़े लंबे समय तक क्रिस्पी रहें, तो बैटर में पानी बहुत कम डालें. चावल का आटा कुरकुरापन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसकी मात्रा कम न करें. पकोड़ों को हमेशा मध्यम आंच पर तलें. बहुत तेज आंच पर वे बाहर से जल्दी पक जाएंगे, लेकिन अंदर से कच्चे रह सकते हैं.

घर में हर किसी को आएंगे पसंद
बच्चों से लेकर बड़ों तक, कॉर्न पकोड़े लगभग सभी को पसंद आते हैं. हल्की बारिश, परिवार के साथ बैठकर चाय पीना और साथ में गर्मागर्म कॉर्न पकोड़े परोसना पूरे माहौल को खास बना देता है. यही वजह है कि यह रेसिपी मानसून की सबसे पसंदीदा स्नैक रेसिपी में शामिल हो चुकी है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments