Last Updated:
साल 2018 की कल्ट साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ का दूसरा पार्ट आने वाला है. दिल जीतने वाली इस रहस्यमयी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अपनी जान झोंक दी है. अब एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटडे हैं.जानें कि सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ कब रिलीज होने वाली है.
नई दिल्ली. साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म को भारती सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. अब इसके दूसरे पार्ट में आलिया भी नजर आने वाली है.
जब साल 2018 में ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन समय के साथ इसकी कहानी, शानदार विजुअल्स और भारतीय लोककथाओं पर आधारित हॉरर ने इसे कल्ट फिल्म बना दिया. फिल्म की दोबारा रिलीज ने तो तहलका ही मचा दिया था.
साल 2024 में दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म पर लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था. अब मेकर्स इसके सीक्वल तुम्बाड 2 के साथ दर्शकों को एक बार फिर उसी रहस्यमयी दुनिया में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोहम शाह की ये मच अवेटेड फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होने वाली है. एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने ऑफिशियली तुम्बाड 2 का ऐलान कर दिया है. फिल्म इस समय प्रोडक्शन में है. मेकर्स ने पुष्टि की है कि तुम्बाड 2, 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बात अगर फिल्म की कहानी की करे तो इस बार भी कहानी पहली फिल्म की रहस्यमयी और डरावनी दुनिया को आगे बढ़ाएगी. फिल्म में सोहम फिर से विनायक राव के किरदार में नजर आने वाले हैं.
इस फिल्म में वह एक्टर के साथ-साथ बतौर निर्माता भी जुड़े हैं. फिल्म में जाने माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं.हाल ही में मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि आलिया भट्ट भी तुम्बाड 2 में नजर आने वाली हैं.
राही अनिल बर्वे के डायरेक्शन में बनी तुम्बाड एक ऐसे शख्स की कहानी थी, जो छिपे हुए खजाने की तलाश में हर हद पार कर देता है. इस खजाने की रक्षा पौराणिक पात्र हस्तर करता है. फिल्म की कहानी, सिनेमैटोग्राफी और लोककथाओं पर आधारित हॉरर को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था.
बता दें कि साल 2018 में आई इस फिल्म ने रिलीज के बाद भले ही लोगों का दिल नहीं जीता. लेकिन री-रिलीज के बाद फिल्म ने जबरदस्त असर छोड़ा था. एक बार फिर यह फिल्म दर्शकों को अपने डर के आगोश में लेने के लिए तैयार है.फैंस से ज्यादा तो फिल्म के लीड हीरो सोहम शाह एक्साइटेड हैं.

