Tuesday, July 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशखंडवा स्टेशन रोड की 4 दुकानों पर चला बुलडोजर: 10 सेकंड...

खंडवा स्टेशन रोड की 4 दुकानों पर चला बुलडोजर: 10 सेकंड में ढही 4 मंजिला इमारत, थ्री पुलिया फ्लाईओवर में बन रही थी बाधा – Khandwa News




खंडवा में मंगलवार को रेलवे स्टेशन रोड़ की 4 दुकानों पर बुलडोजर एक्शन लिया गया। इन्हें पोकलेन और जेसीबी मशीनों से तोड़ा गया। इस दौरान एक घंटे तक ट्रैफिक रोका गया। जिसके चलते लंबा जाम भी लगा रहा। पोकलेन के पंजों की मार लगते ही चारों दुकानें भर-भराकर गिर गई। इस दौरान प्रशासन और निगम के आला-अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि, तीन पुलिया ओवरब्रिज के निर्माण के लिए स्टेशन रोड़ का चौड़ीकरण किया जा रहा हैं। रेलवे की ओर की दुकानों को चिन्हित किया गया था। जो कि नगर निगम द्वारा निर्मित की जाकर 20 साल पहले ही आवंटित की गई थी। लोगों के पास स्थायी लीज थी, इस हिसाब से प्रशासन ने जमीन के बदले जमीन देकर भंडारिया रोड़ पर विस्थापित किया हैं। मंगलवार को चार दुकानों को तोड़ा गया, जबकि अधिकांश दुकानों को पहले ही जमींदोज कर प्रस्तावित सर्विस रोड़ बना दिया गया हैं। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की गई कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर की मौजूदगी में की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि, चार दुकानें शेष रह गई थी। जिन्हें कुछ समय के लिए मोहलत दी गई थी। आज इन्हें तोड़ा गया, इनमें वैशाली किराना की 4 मंजिला इमारत सहित दो बिल्डिंग तीन मंजिला और एक बिल्डिंग दो मंजिला थी। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया। आंखों के सामने टूटी दुकान, रो पड़े व्यापारी लंबे समय से किराना कारोबार कर रहे वैशाली किराना के संचालक और अन्य कारोबारी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। चार मंजिला इमारत के गिरते ही दुकानदार और उनके परिजनों के आंसू निकल आए। वे रो पड़े, तभी साथ आए दोस्तों ने ढांढ़स बंधाया। इधर, कई व्यापारी ऐसे हैं, जिन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर से पूछा कि हमारा क्या भविष्य हैं। हमारी दुकानें भी टूटेगी क्या।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments