Sunday, July 12, 2026
Homeबॉलीवुडफिर दिखा 'राम तेरी गंगा मैली' वाली मंदाकिनी का वही पुराना जादू,...

फिर दिखा ‘राम तेरी गंगा मैली’ वाली मंदाकिनी का वही पुराना जादू, हिमाचली पहनावे में दिखीं


Last Updated:

मंदाकिनी मनाली में हिमाचली संस्कृति के रंग में रंगी नजर आईं. उन्होंने पारंपरिक पोशाक में तस्वीरें साझा कीं और पहाड़ों की यात्रा को खुद से जुड़ने जैसा बताया.

Zoom

80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली मंदाकिनी भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है. जब भी वह किसी खास अंदाज में नजर आती हैं, फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियोज को जमकर पसंद करते हैं. इस बार अभिनेत्री हिमाचली संस्कृति के रंग में रंगी नजर आईं. इसमें उनका बिल्कुल 41 साल पुराना पहाड़ों वाला अंदाज दिखा, जैसा वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ में दिखी थीं.

मंदाकिनी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर मनाली की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह हिमाचली पहनावे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने सिर पर हिमाचली अंदाज की टोपी और पारंपरिक पोशाक पहनी हुई थी. इसके साथ उनकी पीठ पर फूलों से सजी पारंपरिक टोकरी भी दिखाई दी, जिसने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि मनाली की यात्रा उनके लिए खुद से दोबारा जुड़ने जैसा एहसास है.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments