Saturday, July 11, 2026
Homeफूडपहचानिए, तेज प्रताप यादव की थाली में क्या-क्या? एकादशी पर पहुंचे वृंदावन

पहचानिए, तेज प्रताप यादव की थाली में क्या-क्या? एकादशी पर पहुंचे वृंदावन


Last Updated:

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव एकादशी पर धार्मिक रंग में रंगे नजर आए. वह वृंदावन दौरे पर हैं और योगिनी एकादशी के दिन भोजन प्रसाद ग्रहण करने का पोस्ट एक्स हेंडल पर शेयर किया. जिसमें उनकी खाने की थाली में सात्विक भोजन नजर आया. साथ ही तेज प्रताप अपने माथे पर तिलक लगाए नजर आए. एकादशी के प्रसाद के रूप में क्या-क्या खाया? देख लीजिए.

Zoom

तेज प्रताप यादव ने वृंदावन में एकादशी पर क्या खाया? (तस्वीर साभारः एक्स @TejYadav14)

पटनाः जन शक्ति जनता दल के मुखिया तेज प्रताप यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब उनकी एक्स हेंडल पर नई पोस्ट सामने आई है. जिसमें उन्होंने एकादशी के मौके पर वृंदावन धाम से अपनी प्रसाद वाली थाली की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में पूरी तरह सात्विक और व्रत वाला भोजन नजर आ रहा है. खास बात यह है कि थाली में चावल नहीं है, बल्कि व्रत में खाई जाने वाली खिचड़ी है. साथ ही अन्य कई डिश परोसी गई हैं.

तेज प्रताप यादव की थाली में क्या-क्या?
तेज प्रताप यादव की थाली में सामा (सांवा/मोरधन) की खिचड़ी परोसी गई है. एकादशी के दिन अनाज खाने की मनाही होती है, इसलिए इसकी जगह व्रत वाले अनाज और फलाहार का सेवन किया जाता है. तस्वीर में थाली के बीच में सामा की खिचड़ी रखी हुई है. इसके साथ साबूदाना की खीर, दही का फराली रायता, पनीर या अरबी की मसालेदार सब्जी, आलू या कद्दू की सब्जी, साबूदाना पापड़, रोटी (संभवतः कुट्टू, सिंघाड़े या राजगिरा के आटे की) और सलाद में खीरा, टमाटर, नींबू और हरी मिर्च भी दिखाई दे रही है.

तेज प्रताप यादव ने थाली की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की.

तेज प्रताप यादव ने किया पोस्ट
तेज प्रताप यादव ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-“आज एकादशी का पावन दिन है. वृंदावन धाम में प्रभु की कृपा से एकादशी का प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य मिला. इस पवित्र प्रसाद के साथ मन में भक्ति, शांति और आनंद का अनुभव हो रहा है. प्रभु श्री राधा-कृष्ण से यही प्रार्थना है कि सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबके जीवन को सुख, समृद्धि एवं प्रेम से भर दें.
>
> राधे-राधे! जय श्रीकृष्ण! 🙏🌸”





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments