Saturday, July 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकौशांबी में टीचर ने अभिभावक को चप्पल से पीटा: वीडियो सामने...

कौशांबी में टीचर ने अभिभावक को चप्पल से पीटा: वीडियो सामने आने के बाद हुई FIR, BSA ने जांच के आदेश दिए – Kaushambi News




कौशांबी में एक महिला शिक्षक द्वारा अभिभावक को चप्पल से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में चरवा पुलिस ने पीड़ित अभिभावक की तहरीर पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना 9 जून को चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय टीका का पूरा चरवा में हुई। कोखराज अलीगंज गांव के अनुज कुमार यादव अपने रिश्तेदार की बेटी का टीसी लेने अपने मौसा के भाई मनोज कुमार के साथ स्कूल गए थे। मारपीट का वीडियो आया था सामने अनुज कुमार यादव के अनुसार, टीसी मांगने पर अध्यापिका अनीता ने आधार कार्ड लाने को कहा। जब उनके साथी मनोज ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो मैडम अनीता ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। मोबाइल बचाने के दौरान मैडम अनीता को धक्का लगा और वह गिर गईं। इसके बाद अध्यापिका अनीता ने उठकर अनुज कुमार यादव को चप्पलों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। चरवा पुलिस ने पीड़ित अनुज कुमार यादव की शिकायत पर शुक्रवार देर रात आरोपी अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कमलेन्दु कुशवाहा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच कराई जा रही है ताकि ऐसी स्थिति बनने के कारणों का पता चल सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments