Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यराजस्तान'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक की 92 हजार बोतलें और केन सीज: अलवर...

‘स्टिंग’ एनर्जी ड्रिंक की 92 हजार बोतलें और केन सीज: अलवर में फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई; पैकिंग पर भ्रामक जानकारी की शिकायत – Alwar News



अलवर के एमआईए में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 92 हजार बोतल व केन सीज की हैं।

अलवर जिले में ‘स्टिंग’ (Sting) एनर्जी ड्रिंक की करीब 92 हजार बोतलें और केन सीज की गईं। सीएमएचओ अलवर की फूड सेफ्टी टीम ने मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र (MIA) स्थित पेप्सी बनाने वाली कंपनी ‘वरुण बेवरेजेस लिमिटेड’ के गोदाम (प्लॉट नंबर 208) पर छापा मारा। गोदाम

.

अलवर में पहली बार किसी एनर्जी ड्रिंक ब्रांड पर इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। टीम ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। इसकी रिपोर्ट 14 दिनों में आएगी।

विभाग के अनुसार- एनर्जी ड्रिंक पर लिखी जानकारी भ्रामक है।

डिब्बे और बोतल पर लिखी जानकारी गुमराह करने वाली

फूड सेफ्टी ऑफिसर विश्वबंधु गुप्ता ने बताया- विभाग को शिकायत मिली थी कि इस एनर्जी ड्रिंक की पैकिंग पर केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी लिखा है। इस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एर्नजाइजेस बॉडी, सेम ग्रेट टेस्ट आदि भ्रामक सूचनाओं की शिकायत है। इसी शिकायत के आधार पर तुरंत एक्शन लेते हुए गोदाम में मौजूद स्टॉक को सीज किया गया। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

मेवात क्षेत्र में सबसे ज्यादा खपत, रोजाना हजारों की बिक्री

अलवर जिले और खासकर मेवात क्षेत्र में इन दिनों एनर्जी ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ी है। युवाओं के बीच इसके बढ़ते क्रेज के कारण रोजाना हजारों की संख्या में इसकी खपत हो रही है। बाजार में कई कंपनियों की एनर्जी ड्रिंक धड़ल्ले से बिक रही हैं। इसके चलते अब विभाग अलर्ट मोड पर है।

कार्रवाई में यह टीम रही शामिल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में फूड सेफ्टी ऑफिसर विश्वबंधु गुप्ता, जयसिंह यादव और अशोक लखेरा सहित विभाग के अन्य सदस्य मौजूद थे। टीम ने कहा- मिलावटखोरों और भ्रामक जानकारी देकर सामान बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments