Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनरसिंहपुर में रेल ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली: ढलान पर मलबा भरते...

नरसिंहपुर में रेल ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली: ढलान पर मलबा भरते समय पटरियों पर लुढ़की; ड्राइवर पर रेल अधिनियम में केस – Narsinghpur News




नरसिंहपुर शहर के पुराने बरगी रेलफाटक के पास मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर इटारसी-जबलपुर डाउन रेल ट्रैक पर जा फंसी। ढलान पर मलबा लोड करते समय वजन बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के वक्त पटरियों पर कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। बुधवार को घटना का एक वीडियो सामने आया है। जेसीबी की मदद से हटाया ट्रैक्टर रेल पुलिस अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार नामदेव ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजकर 52 मिनट पर हुई। इटारसी-जबलपुर डाउन ट्रैक के बीच ट्रैक्टर-ट्राली फंसने की खबर मिलते ही आरपीएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तत्काल स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी गई, ताकि उस रूट पर आने वाली ट्रेनों को समय रहते रोका जा सके। इसके बाद टीम ने जेसीबी मशीन बुलवाकर ट्रैक्टर-ट्राली को सुरक्षित रूप से ट्रैक से बाहर खींचा। इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। आधा घंटा पहले ही गुजरी थी संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर के पटरियों पर गिरने से करीब आधा घंटा पहले, शाम 4 बजकर 12 मिनट पर संघमित्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस इसी डाउन ट्रैक से गुजरी थी। यदि ट्रेन के आवागमन के दौरान यह ट्रैक्टर रेल ट्रैक पर लुढ़क जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना का एक वीडियो भी बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आया है। लापरवाही पर रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज, ट्रैक्टर जब्त पूछताछ में ट्रैक्टर के मालिक और चालक बेनीप्रसाद प्रजापति ने बताया कि वह रेल लाइन के किनारे एक निजी व्यक्ति का मलबा भर रहा था। उसने सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर के पहियों के नीचे पत्थर भी लगाए थे, लेकिन ट्राली में वजन ज्यादा होने के कारण वह ढलान पर रुक नहीं पाया और सीधे पटरियों पर जा गिरा। आरपीएफ ने चालक की इस गंभीर लापरवाही पर उसके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 154 के तहत मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments