Wednesday, July 8, 2026
Homeराज्यबिहारशिवहर के सहयोग शिविर में दिखी प्रशासन की तत्परता: 24 में...

शिवहर के सहयोग शिविर में दिखी प्रशासन की तत्परता: 24 में से 23 आवेदनों का मौके पर निपटारा, मंत्री ने दिए निर्देश – Sheohar News




शिवहर के पुरनहिया प्रखंड की बखार चंडीहा पंचायत में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में प्रशासनिक तत्परता देखने को मिली। समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की उपस्थिति में 24 में से 23 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शिविर में प्राप्त कुल 24 आवेदनों में से 23 का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष एक आवेदन के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मामलों का त्वरित समाधान किया सुनिश्चित इस अवसर पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को सुना और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments