Tuesday, July 7, 2026
Homeबॉलीवुड'यह शर्म की बात है', भाग्यश्री ने ट्रोल करने वालों को लगाई...

‘यह शर्म की बात है’, भाग्यश्री ने ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार, शेयर किया वीडियो


Last Updated:

भाग्यश्री हाल में वाराणसी गईं, तो उन्होंने एक लस्सी पीने का दौरान वीडियो शेयर किया. इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया. लोगों ने कहा कि उन्होंने लस्सी नहीं पी. बस हाथ में गिलास पकड़कर लस्सी वाले को प्रमोट किया. इसपर भाग्यश्री भड़क गईं. उन्होंने लोगों को अधूरी जानकारी और आधा-अधूरा वीडियो शेयर करने के लोगों को लताड़ा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भाग्यश्री ने ट्रोल करने वालों को नसीहत दी.

मुंबई. दिग्गज एक्ट्रेस भाग्यश्री ने महादेव की नगरी काशी ट्रिप के दौरान लोकल फूड को बढ़ावा देने पर हो रही आलोचना का करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि लोकल फूड और स्थानीय विक्रेताओं को प्रमोट करने से उनकी मदद होती है और कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कुल्हड़ में बनारसी लस्सी का आनंद लेती नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वह सुबह 3 बजे से मंगला आरती में शामिल हुई थीं और इसके बाद भीषण गर्मी में गंगा घाटों पर पैदल घूमने के दौरान यह लस्सी उनके लिए एनर्जी का बेहतरीन स्रोत बनी.

भाग्यश्री ने पोस्ट में लिखा कि लस्सी पर डाले गए सूखे मेवों का स्वाद उन्हें बेहद पसंद आया. उन्होंने यह भी कहा कि मीठी या नमकीन लस्सी पसंद का विषय है. शुगर के मरीजों के लिए मीठी लस्सी सही विकल्प नहीं हो सकती, लेकिन दही कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जबकि चीनी या गुड़ ऊर्जा देता है और पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है. 40 डिग्री तापमान में उनके लिए यह एक आइडल ड्रिंक था.

भाग्यश्री ने वायरल हो रही उस वीडियो क्लिप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने लस्सी को सिर्फ प्रमोट किया, लेकिन उसे पिया नहीं. उन्होंने कहा, “क्या आप वहां मौजूद थे? क्या किसी ने मुझे यह कहते सुना कि लस्सी बहुत मीठी है और मैं इसे नहीं पिऊंगी? आधी जानकारी और अधूरा वीडियो शेयर करना ही असली फर्जीवाड़ा है.”

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments