गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी ने सोमवार सुबह 10 बजे के करीब मीडिया से बात की। उन्होंने अयोध्या के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार पर निशाना साधा। यह पलटवार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कटियार के एक बयान पर किया गया। त्रिलोकी नाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि विनय कटियार की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि कटियार ने चढ़ावे का हिस्सा खाया है। त्रिलोकी नाथ तिवारी के अनुसार, यदि उनकी बुद्धि भ्रष्ट न होती, तो वे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अपमान नहीं करते। तिवारी ने धीरेंद्र शास्त्री को कर्म और जन्म से ब्राह्मण बताते हुए कहा कि किसी ब्राह्मण का अपमान करना एक बड़ा पाप है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कटियार ने बजरंग दल और अन्य के नाम पर हुई ‘लूट’ में हिस्सा लिया है, जिससे उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। तिवारी ने आगे कहा कि भगवान राम के चढ़ावे का पैसा खाने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से नष्ट हो जाता है। त्रिलोकी नाथ तिवारी ने विनय कटियार की सोच को ‘गंदी’ बताया और कहा कि वह पहले भी नफरत फैलाने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कटियार के वर्तमान बयानों की निंदा की। गौरतलब है कि पूर्व सांसद विनय कटियार ने मीडिया से बात करते हुए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस बयान के बाद काफी विरोध हुआ था इसके बाद उन्होंने अपने बयान को वापस लेते हुए अपने बयान की निंदा की थी।
Source link
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने विनय कटियार पर साधा निशाना: गोंडा में कहा- उन्होंने भी चढ़ावा का हिस्सा खाया है, नहीं तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अपमान ना करते – Gonda News
RELATED ARTICLES

