Sunday, July 5, 2026
Homeफूडघर पर बनाएं बाजार जैसा खिला-खिला पापड़, बिहार की तारावती से जानें...

घर पर बनाएं बाजार जैसा खिला-खिला पापड़, बिहार की तारावती से जानें देसी ट्रिक


Last Updated:

Papad Making Tips: पापड़ बनाना लोगों को बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन जब आपको कुछ जानकारी मिले तो आप आसानी से बना सकते हैं. बिहार में जहानाबदा की तारावती देवी लंबे समय से पापड़ बना रही हैं. वो मूंग दाल और उड़द दाल का पापड़ बनाती हैं. यह पापड़ बाजार तक पहुंच रही है. आइये जानते हैं तारावती के पापड़ की रेसिपी के बारे में.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: भारतीय खान-पान में दाल चावल और सब्जी के साथ पापड़ का बड़ा महत्व है. आप घर में खाएं या किसी होटल में, सब्जी, सलाद और दाल के साथ साथ पापड़ जरूर खाने को मिलता है. बहुत लोग आलू का चिप्स और अन्य पकौड़े भी चावल, दाल और सब्जी के साथ प्रयोग में लाते हैं. कुछ लोग बाजार से खरीदकर यह सारा खाद्य पदार्थ लाते हैं, लेकिन कुछ घर पर ही तैयार करते हैं. घर पर आप पापड़ कैसे तैयार कर सकते हैं, चलिए जहानाबाद के घोसी प्रखंड स्थित सर्वसिद्धांता FPO में कार्य कर रहीं महिला तारावती देवी से जानेंगे.

दरअसल, पापड़ बनाना लोगों को बहुत मुश्किल लगता है, लेकिन जब आपको कुछ जानकारी मिले तो आप आसानी से बना सकते हैं. जहानाबाद की तारावती देवी बहुत समय से पापड़ बनाने का कार्य कर रही हैं और वो मूंग दाल और उड़द दाल का पापड़ बनाती हैं. यह पापड़ बाजार तक पहुंच रही है.

घर पर पापड़ बनाने का तरीका

तारावती देवी बताती हैं कि उड़द दाल और मूंग दाल को पानी में भिगोकर कुछ देर तक छोड़ देते हैं. इसके बाद आटा के साथ गूंथते हैं. आटा गूंथने के बाद थोड़ी देर तक फूलने को छोड़ देते हैं. इसके बाद मूसल से आटा को खूब कूटना होता है, जिससे लचीला हो सके. जब यह लचीला हो जाता है तो एक एक गोली बनाकर बेलन की सहायता से चिकना फर्श पर बेलते हैं. एक एक करके सभी बेला हुआ पापड़ को पंखे की हवा में छोड़ देते हैं. कुछ देर तक जब हवा लगती है तो यह पापड़ बिल्कुल तैयार हो जाता है.

ऐसे करें तैयार तो पापड़ होगा खिला खिला

वह बताती हैं कि आटा गूंथने के दौरान हींग, जीरा और कुछ अन्य मसालों को डालना होता है. इससे आटा हल्का हो जाता है. जब यह हल्का रहता है तो पापड़ खिला खिला सा होता है. घोसी सर्वसिद्धांता FPO में कई महिलाएं पापड़, दालमोट, मशरूम अचार बनाने का कार्य कर रही हैं. इसके अलावा जाता चना सत्तू भी बनाया जाता है. यहां कई महिलाएं एक साथ कार्य कर रही हैं, जिससे न सिर्फ उनका भला हुआ है, बल्कि परिवार को भी काफी भलाई हुई है. कई महिलाओं का आजीविका का बड़ा स्त्रोत केंद्र बना हुआ है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments