Saturday, July 4, 2026
Homeफूडपालक में छिपे हो सकते हैं लाखों बैक्टीरिया, खाने से पहले जान...

पालक में छिपे हो सकते हैं लाखों बैक्टीरिया, खाने से पहले जान लें धोने का सही तरीका


Last Updated:

Tips To Wash Palak: बारिश के दिनों में यदि आप पालक खा रहे हैं, तो इसे इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें. इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरियां और छोटे कीड़े का खतरा बहुत ज्यादा होता है. यहां आप पालक को सही तरह से साफ करने का तरीका जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पालक को सबसे पौष्टिक हरी सब्जियों में गिना जाता है. इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि लोग पालक का इस्तेमाल सब्जी, पराठा, सूप, सलाद और स्मूदी जैसी कई डिशेज में करते हैं. हालांकि, पालक का सेवन करने से पहले उसकी सही सफाई करना बेहद जरूरी है.

खासतौर पर बारिश के मौसम में पालक की पत्तियों में मिट्टी, धूल, छोटे कीड़े और बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं. इसलिए जब आप पालक को सलाद या अन्य कच्ची डिश में इस्तेमाल करते हैं, तब उसकी सफाई पर अधिक ध्यान दें. अगर आप भी पालक को सही तरीके से साफ करने का आसान तरीका जानना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

पालक को सही तरीके से धोने का आसान तरीका
ताजी पालक की पत्तियों में मिट्टी और गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए इसे पकाने या खाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है. इससे बैक्टीरिया और अन्य अशुद्धियां काफी हद तक हट जाती हैं.

विधि

  • पालक साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी भरें. अब पालक की पत्तियों को उसमें डालकर हल्के हाथों से हिलाएं. इससे पत्तियों पर लगी मिट्टी नीचे बैठ जाएगी और पालक साफ हो जाएगी.
  • बर्तन से निकालने के बाद हर पत्ती को बहते हुए साफ पानी में एक बार और धो लें. इससे बची हुई धूल और गंदगी भी निकल जाती है.
  • धोने के बाद पालक को साफ कपड़े या पेपर टॉवल से हल्के हाथों से सुखाएं. ज्यादा दबाव डालने से पत्तियां खराब हो सकती हैं.
  • कुछ पालक की पत्तियां मुड़ी हुई या घुंघराली होती हैं, इनमें मिट्टी और छोटे कीड़े आसानी से फंस सकते हैं. इसलिए ऐसी पत्तियों को धोते समय हर कोने की अच्छी तरह सफाई करें.
  • पालक को स्टोर करने से पहले धोना सही नहीं माना जाता. ज्यादा नमी के कारण पालक जल्दी खराब हो सकती है. बेहतर होगा कि जब इस्तेमाल करना हो तभी उसे धोएं.
  • पालक की मुरझाई हुई, फटी हुई या चिपचिपी पत्तियों को इस्तेमाल न करें. ऐसी पत्तियों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और बाकी पत्तियों को भी खराब कर सकते हैं.
  • पालक धोने और काटने से पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करें. इससे संक्रमण का खतरा कम होता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments