Friday, May 22, 2026
Homeएजुकेशन12256 पदों पर सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन...

12256 पदों पर सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए डिटेल


नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। SSC CGL 2026 भर्ती अभियान के तहत 12,256 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप B और C पदों के लिए की जा रही है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू: 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 22 जून 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 23 जून 2026
  • आवेदन सुधार विंडो: 29 जून से 1 जुलाई 2026
  • टियर-1 परीक्षा: अगस्त–सितंबर 2026 (संभावित)
  • टियर-2 परीक्षा: दिसंबर 2026

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. “Apply” टैब पर क्लिक करें।
  3. “Combined Graduate Level Examination, 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. नए यूजर “Register Now” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
  6. आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  7. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  8. ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग) से फीस जमा करें।
  9. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

योग्यता और शर्तें

  1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी गई है।
  2. आयु सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  3. आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि SC/ST वर्ग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग जैसे विकल्प शामिल हैं।

परीक्षा कब होगी?

SSC CGL 2026 की टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर के बीच संभावित है, जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, परीक्षा की अंतिम तारीख बाद में आधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करते रहें।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments