Friday, May 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशआईआईएफएम में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,...

आईआईएफएम में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाइक और रेस्क्यू ट्रकों को दिखाई हरी झंडी – Bhopal News


बाइक्स और रेस्क्यू ट्रक को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) ऑडिटोरियम में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) प्री-समिट इवेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और

.

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वन विभाग की 20 बाइक और एक रेस्क्यू ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जैव विविधता संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन और विशेष रूप से बिग कैट संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।

बाइक्स और रेस्क्यू ट्रक को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव।

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथि।

चीता पुनर्स्थापन अभियान पर विशेष प्रेजेंटेशन

इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस के महानिदेशक डॉ. एसपी यादव द्वारा संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं मध्यप्रदेश वन विभाग की ओर से भारत में चल रहे चीता पुनर्स्थापन अभियान पर विशेष प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में जैव विविधता और संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों और डिजिटल पहलों का विमोचन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें डाक टिकट, ‘इंडियाज बायोडायवर्सिटी रिपोर्ट 2026’, नागोया प्रोटोकॉल पर भारत की पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट और एबीएस एंड-टू-एंड वेब पोर्टल शामिल हैं। इसके अलावा अमरकंटक बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट, एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग तथा मध्यप्रदेश के पवित्र वनों के संरक्षण पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रयास

आयोजन के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता को भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और मध्यप्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी मौजूद रहे। आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, मध्यप्रदेश शासन, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस और भारतीय वन प्रबंधन संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments