Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनवानगर मार्ग पर खड़ी ऑटो को बस ने मारी टक्कर: चालक...

नवानगर मार्ग पर खड़ी ऑटो को बस ने मारी टक्कर: चालक घायल, बस चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी – Singrauli News




सिंगरौली जिले के नवानगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, टॉकीज रोड बैढ़न निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार शाह अपनी ऑटो सड़क किनारे खड़ी कर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान जयंत की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो दो बार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल चालक को ऑटो से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक घटना के बाद वाहन लेकर मौके से भाग निकला। उसने महाजन मोड़ के पास बस खड़ी की और फिर फरार हो गया। सूचना मिलते ही नवानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। नवानगर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है और पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि फरार बस चालक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments