Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानपशुधन निरीक्षक भर्ती का दीपावली पर रिजल्ट जारी: पशुपालन विभाग में...

पशुधन निरीक्षक भर्ती का दीपावली पर रिजल्ट जारी: पशुपालन विभाग में हजारों युवाओं को नौकरी, 2783 पदों पर जल्द नियुक्तियां – Jaipur News


राजस्थान सरकार के ‘एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी’ के वादे को पूरा करते हुए पशुपालन विभाग ने दीपावली के अवसर पर पशुधन निरीक्षक भर्ती का परिणाम जारी किया है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

.

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से पशुधन निरीक्षक (पशुधन सहायक) सीधी भर्ती 2024 के 2783 पदों के लिए प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने 13 जून 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी, जिसका परिणाम 17 अक्टूबर 2024 को जारी कर दिया गया है। मंत्री कुमावत के अनुसार, इन पदों पर नियुक्तियां इसी साल के अंत तक दे दी जाएंगी।

मंत्री कुमावत ने बताया कि पशुपालन विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां देने में सफल रहा है। इसके अलावा जल्द ही पशु चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती के कुल 1100 पदों को भरने की तैयारी कर चुका है।

पशु परिचर सीधी भर्ती के तहत 5778 अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी

इसके अतिरिक्त, पशुपालन विभाग ने पशु परिचर सीधी भर्ती के तहत 5778 अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी हैं। इस भर्ती के कुल 6433 पदों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा 01 से 03 दिसंबर 2023 तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम में अपनाई गई सामान्यीकरण प्रक्रिया को उच्च न्यायालय, जोधपुर में चुनौती दी गई थी।

राज्य सरकार द्वारा न्यायालय में सही पक्ष प्रस्तुत करने पर हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए नियुक्ति पर लगी रोक हटा दी। इसके बाद विभाग ने चयनित 5778 अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी कर नियुक्ति आदेश जारी किए। इन आदेशों के बाद 17 अक्टूबर 2024 तक चयनित अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

मंत्री कुमावत के कार्यकाल में पशुपालन विभाग ने न केवल भर्ती परीक्षाएं आयोजित कीं, बल्कि उनके परिणाम जारी कर हजारों युवाओं को नियुक्तियां भी प्रदान की हैं। विभाग निकट भविष्य में अन्य कई पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

अब एक और भर्ती परीक्षा की तैयारी

पशुपालन विभाग अपने महकमे में करीब 80 फीसदी रिक्त पदों पर भर्ती पूरी करने की ओर अग्रसर है। मंत्री कुमावत ने बताया कि पशुपालन विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां देने में सफल रहा है। इसके अलावा जल्द ही पशु चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती के कुल 1100 पदों को भरने की तैयारी कर चुका है। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आरपीएससी द्वारा उक्त भर्ती हेतु 26 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मंत्री कुमावत ने कहा,

QuoteImage

इन भर्तियों से पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा एवं भजनलाल सरकार की जो सोच रही है उसके अनुसार पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं उनकी समृद्धि होगी।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments