Friday, July 3, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में युवती ने की खुदकुशी: कमरे में पंखे से लटका...

भोजपुर में युवती ने की खुदकुशी: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, पिता बोले- मां की मौत के बाद परेशान रहती थी – Bhojpur News




भोजपुर में एक युवती ने खुदकुशी कर ली है। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान मझौवां गांव के अफीमी कोठी निवासी कमल सिंह की पुत्री अमृता कुमारी(18) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। पिता कमला सिंह ने बताया की एक साल पहले उसकी मां आरती देवी की लिवर कैंसर से मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया था। जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी। गुरुवार देर शाम वह अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर पंखे में ओढ़नी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पूजा करके घर लौटा तो उसका कमरा बंद था। दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर अंदर गया, शव पंखे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम सुसाइड की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। अमृता घर में सबसे छोटी थी। तीन भाई और 2 बहन में सबसे छोटी थी। परिवार में भाई अनुज सिंह, अनूप सिंह, कुलदीप सिंह और एक बहन सुलेखा है। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments