Thursday, July 2, 2026
Homeबिज़नेस8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट! 3% तक बढ़ सकता है डीए,...

8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट! 3% तक बढ़ सकता है डीए, हाथ में कितनी सैलरी आएगी?


होमफोटोमनीLatest Money

8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट! 3% तक बढ़ सकता है डीए, हाथ में कितनी सैलरी आएगी?

Last Updated:

DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर अच्छी खबर है. लेबर ब्यूरो के ताजा AICPI-IW आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में इंडेक्स 150.8 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है, जिससे सितंबर-अक्टूबर 2026 में 3% डीए बढ़ोतरी की उम्मीद मजबूत हो गई है. हालांकि, अंतिम फैसला जून 2026 के AICPI डेटा और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद होगा. अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा और लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा.

लंबे समय से कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का इंतजार है. इसी के बीच लेबर ब्यूरो ने हाल ही में AICPI(All-India Consumer Price Index for Industrial Workers) के मंथली आंकड़े जारी किए हैं, जोकि 150.8 रहा. ये इंडेक्स केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के डीएस कैलकुलेशन के लिए अहम फैक्टर माना जाता है.

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

पिछले 12 महीनों में ये सबसे हाई लेवल रहा है. हालांकि, जून 2026 के लिए डीए में बढ़त होने की जानकारी लेबर ब्यरो जुलाई के अंत में जून के AICPI डेटा के बाद ही देगा. जनवरी 2026 में 2 फीसदी की बढ़त के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी रहा है. मई के आंकड़ो की बात करें तो डीए में 3 फीसदी की बढ़त होने की उम्मीद है.

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल यानी अगर जून 2025 से मई 2026 तक का एआईसीपीआई- आई डब्लू के आंकड़े देखें तो जून 2025 में 145 जुलाई 2025 में 146.5 अगस्त में 147.2 में सितंबर 2025 में 147.3 अक्टूबर में 147.7 नवंबर 2025 में 148.2 दिसंबर 2025 में 148.2 जनवरी 2026 में 148.6 फरवरी 2026 में 148.5 मार्च 2026 में 149.1 अप्रैल 2026 में 149.9 मई 2026 में 150.8 तो ऐवरेज देखें तो 148.075 आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

अब सबसे बड़ा सवाल कर्मचारियों के मन में ये रहता है कि डीए का कैलकुलेशन कैसे होता है. डीए का प्रतिशत निकालने के लिए 12 महीने का ऐवरेज AICPI-IW बेस वैल्यू को 2001 के बेस वैल्यू से 2.88 से गुणा करके जोड़ना होगा.

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

2.88 का लेटेस्ट मल्टीपर बेस ईयर 2016 को 2001 के इक्विवेलेंट करने के लिए निकाला गया है. लेबर ब्यूरो के आंकड़ो से पता चलता है कि अगस्त 2020 में पुराने आधार के तहत सीपीआई -आई डब्लू का वैल्यू 33.8 था और नए आधार के तहत सीपीआई का वैल्यू 117.4 था, इसलिए मलटीपर का कैलुकेशन 338 338 ÷ 117.4 = 2.88 के रूप में की गई है.

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

फिलहाल डीए% की बात करें तो ये AICPI-IW के आंकड़ों के अनुसार, 63.13 % होगी, यानी जनवरी 2026 से 3 फीसदी की बढ़त होने की उम्मीद है. यानी अगर किसी कर्मचारी की सैलरी का मिनिमम बेस वेतन 40,000 रुपये है. 50% महंगाई भत्ता मिलने पर उनका वेतन होगा = 40,000 रुपये + (40,000 रुपये का 50%) = 40,000 + 20,000 = 60,000 रुपये रहेगा.

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

अगर इसी कर्मचारी को 3% महंगाई भत्ता बढ़कर 53% मिलता है, तो नया वेतन = 40,000 रुपये + (40,000 रुपये का 53%) = 40,000 + 21,200 = 61,200 रुपये होगा. इसका मतलब है कि महंगाई भत्ता (डीए) में 3% की बढ़ोतरी से उनके वेतन में 1,200 रुपये की वृद्धि होगी.

DA hike, dearness allowance, da hike update, da hike july 2026, central employees da hike

मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी लगभग तय है. अब सिर्फ जून 2026 के आंकड़ों का इंतजार है. जैसे ही ये आंकड़े सरकार के पास पहुंचेंगे, वित्त मंत्रालय आगे का प्रोसेस शुरू करेगा. इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. उम्मीद है कि सितंबर या अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों के लिए नए डीए का ऐलान कर दिया जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments