Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमुहर्रम पर ऑटो में विस्फोट करने वालों पर रासुका लगाई: तीन...

मुहर्रम पर ऑटो में विस्फोट करने वालों पर रासुका लगाई: तीन पर रासुका के तहत उज्जैन के केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेजा – Ujjain News


बड़नगर कस्बे में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से हवा में लटकाई गई टाटा मैजिक वैन में विस्फोटक पटाखे फोड़ने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

.

सार्वजनिक शांति और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा मानते हुए उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है।

रासुका लगाए जाने के बाद बड़नगर थाना पुलिस ने आरोपी शोएब गब्बू खान, जाहिद खान और तपसील उर्फ तस्लीम को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय भेरूगढ़ जेल भेज दिया।

जुलूस के दौरान किया गया खतरनाक स्टंट

घटना 23-24 जून की दरम्यानी रात की है। पुलिस के अनुसार, बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक पर क्रेन की मदद से एक कबाड़ टाटा मैजिक वैन को करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया।

आरोप है कि वैन के ऊपर दो युवक चढ़कर झंडे लहरा रहे थे। उनके नीचे उतरने के बाद वाहन के भीतर रखे बड़ी मात्रा में रॉकेट और सुतली बमों में आग लगा दी गई।

बंद खिड़कियों के कारण वाहन के अंदर दबाव बनने से तेज विस्फोट हुआ, जिससे कांच और लोहे के टुकड़े नीचे मौजूद भीड़ की ओर बिखर गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस के अनुसार बड़ा हादसा हो सकता था।

इस तरह से वाहन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट किया गया था।

वाहन पर लिखे संदेश की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट में इस्तेमाल की गई वैन पर “ले फिर आ गए” लिखा था। जांच एजेंसियां इस संदेश सहित पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं। वहीं, पूछताछ में मुख्य आरोपी ने इसे अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा के दौरान किया गया स्टंट बताया है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

वाहन को क्रेन से लटकाया गया था।

वाहन को क्रेन से लटकाया गया था।

ATS और BDS भी जांच में शामिल

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य की ATS और बम निरोधक दस्ता (BDS) भी जांच में शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अब तक इस प्रकरण में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि विस्फोटक सामग्री की व्यवस्था कैसे की गई और घटना की पूरी साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…

बड़नगर में पटाखों से किया था वैन में ब्लास्ट

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट करने का वीडियो देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। जिले की बड़नगर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि 8 हजार के पटाखे खरीदकर वैन में ब्लास्ट किया गया था।पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments