Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहिला ने युवक को घर बुलाकर पीटा, सिर मुढ़ाया, VIDEO: 7...

महिला ने युवक को घर बुलाकर पीटा, सिर मुढ़ाया, VIDEO: 7 लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – Gonda News


गोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला ने 30 वर्षीय युवक को सामान खरीदने के बहाने अपने घर बुलाया और गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद जबरन युवक का मुंडन कर दिया गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित युवक ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में महिला और गांव के मुख्तार, कृष्ण, अंशु सिंह, अमन सिंह, अफजल, सज्जाद और पवन सिंह पर मारपीट और जबरन मुंडन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक पिछले चार वर्षों से महिला के संपर्क में था। महिला भी समय-समय पर उसके घर आती-जाती थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत 4 साल पहले हो चुकी है।

घटना वाले दिन महिला ने युवक को कुछ सामान खरीदने के बहाने अपने घर बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा, पहले से मौजूद आरोपी लोगों ने महिला के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद जबरदस्ती उसका मुंडन कर वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments