इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 54 के पार्षद महेश बसवाल बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 54 के मूसाखेड़ी निवासी विकास मावी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गली-मोहल्ले में सीवेज का गंदा पानी भरने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद महेश बसवाल ने संज्ञान लिया और संबंधित विभाग से समस्या का समाधान कराया। इसके बाद क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी कराई गई, जिससे रहवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान कलानी नगर: कचरे का ढेर हटाया, क्षेत्रवासियों को राहत वार्ड 69 के कलानी नगर निवासी इमरान खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में लंबे समय से कचरे का बड़ा ढेर लगा था। कई बार सफाई के बावजूद पूरी तरह कचरा नहीं हटाया जा रहा था। शिकायत पोस्ट होने के बाद नगर निगम ने सफाई कराई। शिकायतकर्ता ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी, समाधान का इंतजार गुमास्ता नगर: हर बारिश में जलभराव, स्थायी समाधान की मांग वार्ड 83 के गुमास्ता नगर निवासी मनीष वर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हर बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। शिकायतकर्ता ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। सुदामा नगर: कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहवासी वार्ड 82 के सुदामा नगर निवासी अक्षय श्रीवास ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की एक स्ट्रीट लाइट पिछले 5-6 दिनों से बंद है, जबकि आसपास की दो अन्य लाइटें भी करीब 15 दिनों से खराब हैं। रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है। शिकायतकर्ता ने जल्द स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की है। चित्रा नगर: सीवेज का गंदा पानी टंकी में पहुंचने का खतरा वार्ड 31 के चित्रा नगर निवासी जानवी गडवाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सीवेज लाइन चोक होने से गंदा पानी घरों की पानी की टंकी तक पहुंच रहा है। पिछले 15 दिनों से यह समस्या बनी हुई है। कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने जल्द समाधान की मांग की है। भवानी नगर: टूटा चैंबर बना हादसे की वजह वार्ड 18 के भवानी नगर निवासी जितेंद्र माली ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर के सामने सीवेज चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द नया ढक्कन लगवाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
‘भास्कर समाधान’ का असर…गंदे पानी से राहत: महेश बसवाल बनें आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपनी शिकायत भी पहुंचाएं जिम्मेदारों तक – Indore News
RELATED ARTICLES

