Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार- बिजली गिरने से 4 की मौत, 24 झुलसे: पटना समेत...

बिहार- बिजली गिरने से 4 की मौत, 24 झुलसे: पटना समेत 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 जुलाई से हेवी रेन की चेतावनी – Bihar News




बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हैं। रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो 30 जून यानी आज से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पटना, नालंदा, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 1 जुलाई से राज्य में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इधर, सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी में 2 लोगों की जान गई है। 24 से ज्यादा झुलसे हैं। मुंगेर में 15 साल की नाबालिग की बिजली गिरने से मौत हो गई। पटना के बख्तियारपुर में भी एक महिला की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटे में बांका, बेतिया, बगहा, कटिहार, खगड़िया, छपरा, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, आरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा और बक्सर में सुबह बारिश हुई। पटना में कई दिनों के बाद मौसम बदला रहा। राजधानी में सुबह तेज धूप के बाद अचानक काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा छा गया है। तेज हवा के चलते गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए… दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली, गुंबद टूटा दरभंगा के होरलपट्टी गांव में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त मंदिर में करीब 25 श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश, बादल गरजने और खराब मौसम के बीच अचानक मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे मंदिर के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। आगे कैसा रहेगा मौसम मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments